नोएडा से शाहजहांपुर स्कूटी यात्रा Noida to Shahjahanpur trip by Scooty

दिनाँक :१५ नवम्बर २०१९ (शुक्रवार ) 
Date : 15 November  2019 (Friday )


आज काफी समय बाद पोस्ट लिख़ने का मौका मिला | यात्रा किये हुए काफी समय हो गया है लेकिन यादें आज भी ताजा हैं | यह स्कूटी यात्रा १५ नवम्बर को की गयी थी | १७ सितम्बर को मेरे बेटे का मुंडन था | मेरी पत्नी और सुपुत्र जी hometown में थे | मैं यहाँ नोएडा में अकेला था | मन में विचार आया क्यों न इस बार घर जो की 3७८ किलोमीटर पड़ता है  स्कूटी से जाकर देखा जाये | हालांकि मै पहले भी हरिद्वार तक स्कूटी यात्रा कर चुका था जिसमे मैंने वापसी तक ५०० किलोमीटर से ज्यादा स्कूटी चलायी थी  |  इसलिए थोड़ा आत्मविस्वास था की घर जा सकते हैं | बहुत से लोगों ने स्कूटी से काफी लम्बी यात्राएं की हैं तो एक बार चलकर देखते हैं | 

नाईट ड्यूटी करने के बाद सुबह ४ बजे रूम पर आ गए | नींद तो आ रही थी लेकिन कंट्रोल करना जरुरी था क्यूंकि आज ही घर भी पहुंचना था | तो बैग पैक किया और ५:३५ बजे सुबह स्कूटी स्टार्ट करते ही इस सफर की शुरुआत हो गयी | सर्दियों का मौसम होने के कारण अभी अँधेरा भी था और ठंडक भी | फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं मैं हेलमेट , ग्लव्स के साथ में पर्याप्त सर्दियों के कपड़ों में पैक था | चलते हुए सबसे पहले नींद ना आये इसलिए सेक्टर ६१ मेट्रो स्टेशन नॉएडा के पास ही एक चाय की दुकान पर चाय पी और एक परांठे का नास्ता भी कर लिया | अंडरपास से होते हुए सुबह ६ बजे NH -२४ पर में सेक्टर ६२ के पास था | स्कूटी में एक दिन पहले ही टैंक फुल करा लिया था | ६०-६५ की स्पीड से चलते हुए ७:१५ बजे हापुड़ बाय पास पहुँच गए | तब तक हल्का उजाला हो गया था | आगे चलते हुए  गढ़ मुक्तेशवर के पास एक ढाबे पर पहला ब्रेक लिया | यहाँ सरकारी बसें भी रुकती हैं | चाय और ब्रेड पकोड़ा खाकर घर पर भी बता दिया कि स्कूटी से आ रहे हैं ३-४ बजे तक पहुँच जायेंगे | 

यात्रा मैप 


८:१५ बजे यहाँ से चले आगे गजरौला होते हुए अमरोहा के पास अगला ब्रेक लिया साथ ही टायरों में हवा भी डलबा ली | हालाँकि मेरे पास इमरजेंसी के लिए एयर पम्प और पंचर रिपेरिंग किट भी थी | अब ७० की स्पीड से चलते रहे स्कूटी चलाते हुए काफी अच्छा लग रहा था | अब तक मैं नोएडा से १५० किलोमीटर आ गया था | समय सुबह के ९:३५ मिनट हो गए थे | चलते रहे १०:४० बजे रामपुर जिले से पहले एक जगह होटल पर स्कूटी रोककर भोजन किया | ३० मिनट रूककर ११:२०  बजे यहाँ से चले | बीच  में एक पेट्रोल पम्प पर २४० रूपए का पेट्रोल  डलवाया  | रामपुर बाय पास से होते हुए १ बजे के करीब बरेली पहुंचे | यहाँ बाय पास से  जाकर अंदर सिटी से होते हुए बरेली सेटेलाइट बस स्टैंड पहुँचे | तब तक १:३० बज गए थे | 


अब यहाँ से शाहजहाँपुर केवल ८० किलोमीटर रह गया था | यानि की नोएडा से अब तक लगभग २५० किलोमीटर का सफर ८ घंटे में कर चुके थे |  देखा जाये तो अधिक समय लग गया | जिसका कारण बरेली सिटी से होकर आना था | वापसी के सफर में मैं वाईपास से नोएडा गया था | अब तक थकान भी हो गयी थी और नींद भी आने लगी थी | १५ मिनट रूककर आराम किया साथ ही जलपान भी | अब सुस्ती दूर हुई | आगे फरीदपुर, कटरा , तिलहर होते होते ३:०० बजे करीब मैं शाहजहाँपुर पहुँच गया था | हालाँकि मेरा होमटाउन आगे पुवायां पड़ता है | इसलिए आगे जाना था | बिना देरी किये आखिरकार लगभग ४०० किलोमीटर स्कूटी चलाकर ४:१० बजे मैं घर पहुँच गया | आने जाने के पूरे सफर में ८४५ किलोमीटर स्कूटी चलायी जिसमे लगभग १६-१७ लीटर पेट्रोल लगा (११८० रूपए का पेट्रोल ) | मेरे लिए ये एक ख़ुशी की बात थी साथ ही स्कूटी ने भी पूरा साथ दिया कहीं भी वापसी के सफर और नोएडा पहुँचने तक कही कोई पंचर या अन्य दिक्कत नहीं हुई | आज की इस यात्रा में इतना ही मिलते हैं जल्दी ही  एक और नई यात्रा में | 




यहीं सुबह चाय नास्ता किया था 








बरेली बाईपास 



अब वापसी के फोटो 






एक अहमदाबाद इधर भी है 

मुरादाबाद बाईपास 


गंगा पुल , ब्रजघाट 



















3 comments:

  1. रोचक रही यह यात्रा भी। कई बार ऐसी छोटी छोटी यात्राएँ कर लेनी चाहिए।

    ReplyDelete
  2. धन्यबाद विकास जी, यूँ ही संबाद बनाये रखियेगा |

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete