दिल्ली का सफर : पुराना किला और चिड़ियाघर , दिल्ली


दिनांक :२६ दिसंबर 


क्रिश्मस की इन्ही छुट्टियों के सिलसिले में आज का सफर दिल्ली के पुराना किला और चिड़ियाघर  या जू या राष्ट्रीय प्राणि उद्यान देखने का था । अपने प्रोग्राम के अनुसार मेरे मित्र अजय जी को कल गुडगाँव किसी काम के सिलसिले में जाना पड़ा इसलिए आज इस यात्रा के  सफर में मै अकेला ही था ।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली का चिड़ियाघर और पुराना किला दोनों पास में ही है और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन से १:००  किलोमीटर की दूरी पर है । चिड़िया घर के सामने ही एक मस्जिद और शेरशाह का दरवाजा भी ऐतिहासिक स्थल है । सुबह ११ बजे निकल कर मेट्रो सेक्टर १५ और यमुना बैंक होते हुए लगभग १२:४० बजे पुराना किले पहुंचे । मेरे साथ ही दो अन्य मित्र भी इस किले और चिड़ियाघर ही देखने आये थे । प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन से ऑटो किया १५ रुपये देकर पुराने किले के पास पहुँचे । मेरे मन में काफी समय से इसे देखने की उत्सुकता थी । चलिए इस यात्रा सफर को जारी रखते है । किले के पास उतरकर अंदर पहुंचे क्या खूबसूरत नजारा था एक और सुन्दर झील तो दूसरी और बिशालकाय किला । बहुत ही सुंदर दृश्य था आप इसे जाये बिना महसूस नहीं कर सकते । कुछेक फोटो लेकर चिड़ियाघर की और चल दिए । 


पुराने किले से ही लगी हुई  चहरदीवार चिड़ियाघर की है । एन्ट्री गेट पर पहुंचे रबिबार का दिन था इसलिए काफी भीड़ थी । दर्शकों की सुविधा के लिए टिकट के ७ काउंटर्स खुले हुए थे । मैंने भी एक काउंटर पर जाकर बिना देर किये टिकट लिया । पार्क के अंदर पानी की बोतल को छोड़कर अन्य खाने पीने के सामान को ले जाने पर मनाही है । चेकिंग के बाद अंदर पहुंचे एक पल को तो ऐसा लगा की जैसे हम दिल्ली में न होकर किसी दूर जंगल में आ गए हों । चारो और जंगली जानवरों और पछियों के चित्र नजर आ रहे थे । साथ ही पार्क में घूमने की सुबिधा के लिए यात्रा मैप भी था । 




पार्क के अंदर ही यात्रियों की सुबिधा के लिए टूरिस्ट गाइड और ट्रेवल गाड़ियों क ही व्यवस्था है । आप ६० रुपये (भारतीय नागरिकों के लिए ) देकर इसका आनंद ले सके हैं । इस पार्क में १२० से अधिक प्रजाति के विश्व स्तरीय जानवरो और पक्षियों का संग्रह है जिन्हे भारतीय और विदेशी नागरिक भी देखने के लिए आते हैं । इस पार्क में घूमते हुए मैंने भी लगभग सभी पशु पछियों के फोटो लिए और इस पार्क भ्रमण का साक्षात लुतफ़ उठाया । जंगली बाघ, हाथी , कई तरह के जंगली तोते , हिरन , मोरे , चीतल, मगरमच्छ , घड़ियाल , गैंडा आदि पशु पच्छियों को देखने का अपना अलग ही आनंद आ रहा था । पार्क में घूमने के बाद करीब  ३ बजे बाहर बापस आकर नास्ता किया और कुछेक और फोटो लिए और सायं तक वापस नोएडा पहुंचे । 



पुराना किला और चिड़ियाघर के बारे में और आप नेट से भी पढ़ सकते है लेकिन पार्क का असली आनद बिना भ्रमण किये नही लिया जा सकता । आज की इस यात्रा को अब यही विराम देते है और जल्दी ही एक नए सफर पर आपको ले चलेंगे । चलिए अब कुछ फोटो के माध्यम से इस यात्रा सफर पर चलते हैं :-


झील और पुराना किला







2 comments:

  1. Thank you for such a great article. I enjoyed the entire post, the way you express the article with images is great. We want you to go to Barot once.

    ReplyDelete
  2. I really appreciate this wonderful post that you have provided for us. I assure this would be beneficial for most of the people.
    Taxi Service in India
    Cab Service in India

    ReplyDelete